national
नया कानून किसी खास संगठन के खिलाफ नहीं, सिर्फ सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा के लिए: प्रियांक खड़गे
INT News13 August 2026 at 11:41 pm

बेंगलुरु, 13 अगस्त। कर्नाटक सरकार ने सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग को रोकने के लिए नया कानून लाने का फैसला किया है। कैबिनेट ने 'कर्नाटक सरकारी परिसर और सार्वजनिक संपत्ति के उपयोग के नियमन से संबंधित विधेयक, 2026' को मंजूरी दे दी है। गृहमंत्री प्रियांक खड़गे ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।