national · उत्तर प्रदेश
काशी में निकली तिरंगा यात्रा में दिखा उमंग, स्वतंत्र देव बोले- पीएम मोदी के क्षेत्र में अद्भुत दृश्य देखने को मिला
INT News13 August 2026 at 11:50 pm

वाराणसी, 13 अगस्त। उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस और सपा के शासन में तिरंगे का सम्मान नहीं होता था, लेकिन पीएम मोदी ने श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकियों के सामने तिरंगा फहराकर देश का मान बढ़ाया।