Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

आरजी कर मामला : टीएमसी नेता की गिरफ्तारी पर पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

INT News13 August 2026 at 11:59 pm

कोलकाता, 13 अगस्त। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में ट्रेनी महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या से जुड़े मामले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पूर्व विधायक निर्मल घोष की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। गिरफ्तारी को लेकर टीएमसी और भाजपा नेताओं ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। टीएमसी नेताओं ने जांच और न्याय प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कहा कि दोषी को सजा मिलनी चाहिए। वहीं, भाजपा ने गिरफ्तारी को देर से उठाया गया कदम बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।