national · पंजाब
सुखबीर सिंह बादल पर हमले को लेकर बिक्रम मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा, सीबीआई जांच की उठाई मांग
INT News13 August 2026 at 11:39 pm

अमृतसर, 13 अगस्त। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने नांदेड़ गुरुद्वारा में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब की भगवंत मान सरकार को घेरते हुए कहा कि पहली बार हुए हमले की जांच में देरी की वजह से आज ये दूसरी बार हमला हुआ।