समाचार · झारखंड
3 नवंबर को भजन क्लबिंग में झूमेंगे जमशेदपुरवासी, शहर पहुंचे ‘हनुमान अंश’ फेम साधु तिवारी, जानें से खास बातचीत में क्या कहा

जमशेदपुर : फिल्म हनुमान अंश के बुंदेली लोक भजन ‘पार्वती’ के जरिये शिव-पार्वती की प्रेम और तपस्या की कहानी को देसी अंदाज में पेश करने वाले कलाकार साधु तिवारी सोमवार को मुंबई से जमशेदपुर पहुंचे. वे 3 नवंबर मंगलवार को कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर शेन इंटरनेशनल स्कूल में स्थित वाइट एंपोरियो में शाम 6 बजे से भजन क्लबिंग में शहरवासियों को झुमाएंगे. से खास बातचीत में उन्होंने कहा - जमशेदपुर उन्हें बहुत भाया. उन्होंने बचपन से जमशेदपुर का नाम सुना था. किताबों में पढ़ा था. इसलिए इस शहर से शुरू से जुड़ाव रहा. आज यहां आने का अवसर मिला. जिससे काफी खुशी मिल रही है. वे पहली बार जमशेदपुर आये हैं. जमशेदपुर काफी साफ-सुथरा शहर है. यहां संगीत को पसंद करने वाले लोग हैं.
ये भी पढ़ें : Video : गम्हरिया थाना में महिला से दुष्कर्म का आरोप, सेंगेल अभियान महिला मोर्चा ने की आरोपी के बर्खास्तगी की मांग, अर्जुन मुंडा और जयराम महतो ने कही ये बात
शुरू से मिला ग्वालियर संगीत का माहौल
फिल्म हनुमान अंश में काम के सवाल पर उन्होंने कहा कि फिल्म के निर्देशक उनके पुराने मित्र हैं. इसलिए जब फिल्म बनी तो जाहिर था कि इसमें उन्हें काम मिलेगा. ग्वालियर में जन्म होने के कारण यहां के संगीत से उनका जुड़ाव रहा. बचपन से वे संगीत के माहौल में रहे. गुरु संजय देवले से उन्होंने संगीत की शिक्षा ली. नाट्य विधा में भी उनकी रुचि है. दरअसल वे संगीत कंपोजर हैं. इसलिए नाटकों में संगीत और अपनी आवाज दी. लगन से काम करते-करते वे इस मंजिल तक पहुंचे.
वेब सीरीज पर चल रहा है काम
उन्होंने कहा कि आगे भी वे हनुमान अंश की तरह की फिल्मों में संगीत पर काम कर रहे हैं. वेब सीरीज पर काम हो रहा है. उनका फोकस अच्छे संगीत पर है और मकसद अच्छे संगीत के जरिये लोगों का भरपूर मनोरंजन करना है.
मॉडर्न के साथ भक्ति संगीत को भी सामने लायें
जेन जी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आज इस जेनरेशन के कारण ही इंटरनेट पर संगीत बूम पर है. जेन जी हर तरह के संगीत परोस रहे हैं. जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं. मॉडर्न संगीत के साथ हम भक्ति संगीत को भी सामने लायें तो बच्चे भी यहां की संस्कृति से जुड़ सकेंगे. वर्तमान में जेन जी द्वारा एसआइआर पर उठाये जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि हर उर्जा को सकारात्मक दिशा देना चाहिए.
ये भी पढ़ें : 5 हजार युवाओं के बीच चमकीं आदित्यपुर की उत्कर्षा सिन्हा, पढ़ें केरला समाजम से राष्ट्रपति भवन तक के सफर की कहानी