Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

जबलपुर IIITDM में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव:क्लास लौटकर कमरे में चली गई, बाहर नहीं निकली तो पुलिस बुलाई; तेलंगाना की रहने वाली थी

INT News3 November 2026 at 12:02 am

जबलपुर के पंडित द्वारका प्रसाद मिश्र भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन एवं विनिर्माण संस्थान (PDPM IIITDM) में पढ़ने वाली 22 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार शाम साथ में रहने वाली छात्राओं ने उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के वारंगल की रहने वाली वैष्णवी दोपहर में क्लास से आने के बाद अपने कमरे में चली गई थी। शाम तक जब वह बाहर नहीं निकली तो साथ रहने वाली छात्राओं ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर खमरिया थाना पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा तोड़कर निकाला शव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और छात्रा के शव को बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट सीएसपी सतीष साहू ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छात्रा ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। परिजनों के जबलपुर पहुंचने के बाद आगे की जांच की जाएगी।