national
चतरा : राहुल दुबे गैंग के तीन बदमाश हथियारों के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली की साजिश नाकाम
INT News14 July 2026 at 07:24 pm

चतरा, 14 जुलाई। चतरा जिले की टंडवा पुलिस ने कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग से जुड़े तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।