sports
IND vs ENG, 1st ODI Highlights: गिल का अर्धशतक, अक्षर का दमदार प्रदर्शन; भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

Jul 14, 2026, 5:10 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
IND vs ENG 1st ODI Live Score: टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने उतरी है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वहीं भारतीय टीम वनडे में पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है. इस टीम में रोहित-विराट की वापसी हुई है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड : जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद
इंडिया : शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
Jul 14, 2026, 5:15 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
गुरनूर बराड़ ने एक ओवर को दो विकेट चटकाए
गुरनूर ने 13वें ओवर में इंग्लैंड को डबल झटका दिया. उन्होंने दूसरी गेंद पर जैकेब बेथेल को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया. बेथेल ने 31 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन जुटाए. उन्होंने डकेट के साथ 61 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. गुरनूर ने ओवर की चौथी गेंद पर डकेट का शिकार किया. बुमराह ने बाउंड्री पर डकेट का शानदार कैच लपका. उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली. जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक अब क्रीज पर हैं.
Jul 14, 2026, 5:17 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
बुमराह ने ब्रूक को पवेलियन भेजा
इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में गिरा है. उन्होंने तीन गेंदों में एक रन बनाया. ब्रूक को बुमराह ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर ही आउट हो गए. रूट के साथ देने के लिए अब जोस बटलर आए हैं.
Jul 14, 2026, 5:19 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया डबल झटका
प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर में इंग्लैंड को डबल झटका दिया है. उन्होंने जोस बटलर और सैम करन को पवेलियन भेजा. बटलर ने 14 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि करन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. रूट 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं. 80 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा.
Jul 14, 2026, 5:24 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
विल जैक्स बने शिवम दुबे का शिकार
विल जैक्स 20 रन बनाकर आउट हो गए. शिवम दुबे ने विल जैक्स को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवाया. 107 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा.
Jul 14, 2026, 5:45 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
150 वनडे विकेट के लिए सबसे कम गेंदें (भारत)
4070 मोहम्मद शमी
4513 कुलदीप यादव
4605 जसप्रीत बुमराह
5027 अजीत अगरकर
5131 इरफान पठान
Jul 14, 2026, 6:08 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
रूट और डॉसन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
33 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 162/6 है. रूट और डॉसन के बीच सातवें विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हो चुकी है. रूट 31 और डॉसन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं.
Jul 14, 2026, 6:31 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
लियाम डॉसन का अर्धशतक
लियाम डॉसन ने 65 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह डॉसन का वनडे क्रिकेट में पहला अर्धशतक है. वहीं रूट भी अपने अर्धशतक से करीब पहुंच गए हैं. दोनों मिलकर इंग्लैंड को 200 के पार के पहुंचा दिया है.
Jul 14, 2026, 6:33 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
इंग्लैंड के लिए अपना पहला अर्धशतक बनाने वाले उम्रदराज खिलाड़ी
38 साल 245 दिन - जेफ़री बॉयकॉट
36 साल 135 दिन - लियाम डॉसन
35 साल 331 दिन - वेन लार्किन्स
35 साल 39 दिन - माइक ब्रेअर्ली
Jul 14, 2026, 6:48 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
जो रूट का अर्धशतक
जो रूट ने 57 गेंदों में अर्धशतक लगाया. उन्होंने 42वें ओवर में सिंगल लेकर 50 रन पूरे किए. यह उनके वनडे करियर का 46वां अर्धशतक है. इसके साथ ही रूट और डॉसन ने सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. 107 पर छठा विकेट गिरा था. उसके बाद दोनों खिलाड़ियों ने पारी को संभाला और शतकीय साझेदारी की.
Jul 14, 2026, 6:57 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
लियाम डॉसन पवेलियन लौटे
जो रूट और लियाम डॉसन की साझेदारी टूट गई. दोनों ने सातवें विकेट के लिए 121 रन जोडे़. अक्षर पटेल ने 44वें ओवर में डॉसन को आउट किया. उन्होंने 83 गेंदों में 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 68 रनों की पारी खेली. रूट 59 रन बनाकर टिके हैं.
Jul 14, 2026, 7:08 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर को भेजा पवेलियन
अक्षर पटेल ने जोफ्रा आर्चर को आउट करके भारतीय टीम को एक और सफलता दिलाई है. आर्चर 12 रन बनाकर 250 के स्कोर पर आउट हो गए.
Jul 14, 2026, 7:16 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
258 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी
इंग्लैंड की टीम 258 रन पर ऑलआउट हो गई. जो रूट 76 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि एक छोर से लगातार विकेट गिरता रहा. डॉसन के बाद कोई भी बल्लेबाज रूट का साथ नहीं दे सके. अक्षर पटेल ने अंतिम के चारों विकेट लेकर इंग्लैंड की टीम को 258 पर रोक दिया.
Jul 14, 2026, 7:52 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
भारत की पारी शुरू
भारत की पारी शुरू हो गई है. रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल 259 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैं. जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की. पहले ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 6 रन दिए.
Jul 14, 2026, 8:09 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
स्टेडियम में नजर आए महेंद्र सिंह धोनी
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी स्टेडियम में मैच का आनंद लेते नजर आए. धोनी को देखकर फैंस उत्साहित हो गए. वहीं धोनी एक बच्चे से साथ मस्ती करते दिख रहे हैं. यहां देखें वीडियो...
Jul 14, 2026, 8:18 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
रोहित शर्मा हुए आउट
रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए. 43 के स्कोर पर भारत का पहला विकेट गिरा. इंग्लैंड को पहली सफलता सैम करन ने दिलाई. सैम करन ने रोहित को हैरी ब्रूक के हाथों कैच करवाया. रोहित के आउट होने के बाद अब विराट कोहली उतरे हैं.
Jul 14, 2026, 8:23 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
विराट कोहली लौटे पवेलियन
विराट कोहली 5 रन बनाकर आउट हो गए. भारतीय टीम का दूसरा विकेट 48 के स्कोर पर लगा. आर्चर ने विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट किया. इससे पहले 43 के स्कोर पर रोहित शर्मा 11 रन बनाकर आउट हो गए.
Jul 14, 2026, 9:16 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
शुभमन गिल का अर्धशतक
शुभमन गिल ने 51 गेंद पर अर्धशतक लगाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया. रोहित-विराट के आउट होने के बाद गिल एक छोर पर डटे रहे और स्कोर को बढ़ाते रहे. इस दौरान गिल ने 6 चौके और 1 छक्के लगाए.
Jul 14, 2026, 9:51 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
शुभमन गिल हुए रिटायर हर्ट
कप्तान शुभमन गिल हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से रिटायर हर्ट हो गए हैं. वह 75 गेंदों में 11 चौकों और एक छक्के की मदद से 80 रन बनाकर मैदान से बाहर गए हैं. उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर आए हैं.
Jul 14, 2026, 9:56 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
श्रेयस अय्यर हुए रनआउट
श्रेयस अय्यर रनआउट के रूप में पवेलियन लौट गए. अय्यर ने 53 गेंदों में 35 रन की पारी खेली थी. इस दौरान अय्यर केवल 2 चौके लगाए. यहां से भारतीय टीम को जीत के लिए 102 रन और बनाने हैं.
Jul 14, 2026, 10:16 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
केएल राहुल 1 रन बनाकर आउट हुए
केएल राहुल ने सभी को एकबार फिर निराश कर दिया. राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए. 160 के स्कोर पर भारतीय टीम का चौथा विकेट गिरा. यहां से भारत को जीत के लिए 99 रन और बनाने हैं.
Jul 14, 2026, 10:37 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
भारत का स्कोर 200 के पार
36वें ओवर के दौरान भारत का स्कोर 200 के पार पहुंच गया. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर पारी को संभाला और तेजी से रन भी जोड़े. वाशिंगटन सुंदर 24 और अक्षर पटेल 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत को जीत के लिए 52 रन और बनाने हैं.
Jul 14, 2026, 10:59 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
अक्षर पटेल का अर्धशतक
अक्षर पटेल ने 39 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया. अक्षर की इस पारी ने भारतीय टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचा दिया. अब भारत को जीत के लिए 25 से भी कम रन की जरूरत है.
Jul 14, 2026, 11:01 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
वनडे में भारत के लिए अर्धशतक/शतक और 4+ विकेट लेने वाले खिलाड़ी
Jul 14, 2026, 11:29 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने शतकीय साझेदारी करते हुए मुकाबले को 6 विकेट से जीत लिया. इस जीत के साथ भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरे पर पहली जीत हासिल की. अक्षर पटेल ने नाबाद 57 और वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया.
Jul 14, 2026, 11:34 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
भारत ने सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त
भारतीय टीम ने आखिरकार इंग्लैंड दौरे पर अपनी पहली जीत दर्ज कर ली. एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में टीम इंडिया ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से हरा दिया. पहले भारतीय गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को 259 रन पर रोक दिया. इसके बाद कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. भारत की यह 2022 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में छठी जीत है और इस जीत के साथ टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली.