sports
France vs Spain Semi-Final Live: सेमीफाइनल मुकाबला शुरू, फाइनल में जगह बनाने उतरीं स्पेन और फ्रांस

Jul 15, 2026, 12:33 AM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
FIFA World Cup 2026 France vs Spain Semi-final Football Match Live Updates: नमस्कार, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. टूर्नामेंट अब अपने निर्णायक दौर में पहुंच चुका है और खिताब की जंग में सिर्फ चार टीमें बची हैं. आज डलास स्टेडियम में दो यूरोपीय दिग्गज, फ्रांस और स्पेन, आमने-सामने हैं. दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है और अब उनकी नजर फाइनल के टिकट पर है.
किलियन एम्बाप्पे की अगुआई वाली फ्रांसीसी टीम जहां अपनी तीसरी विश्व कप ट्रॉफी की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी, वहीं युवा सितारों से सजी स्पेन की टीम 2010 के बाद पहली बार खिताब जीतने के सपने को साकार करने के इरादे से मैदान में उतरी है. ऐसे में फुटबॉल प्रेमियों को एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज मुकाबले की उम्मीद है. मैच से जुड़े हर अपडेट, गोल, प्रमुख घटनाक्रम और आंकड़ों के लिए हमारे साथ बने रहें.