Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

स्टेडियम में मैच देखते वक्त धोनी के कान में लगा ये छोटा-सा डिवाइस क्या है? जानें कैसे करता है काम

INT News14 July 2026 at 10:48 pm

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी भी स्टैंड्स में नजर आए. लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उनकी मौजूदगी की नहीं, बल्कि उनके कान में लगे एक छोटे से ईयरपीस की हो रही है. मैच के दौरान धोनी इसे लगातार लगाए हुए दिखे. ऐसे में अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है कि आखिर यह ईयरपीस क्या है और धोनी इसे क्यों पहने हुए थे, तो आइए इसका जवाब जानते हैं.

धोनी के कान में दिखा वो छोटा डिवाइस आखिर है क्या?

एमएस धोनी के कान में दिखने वाला यह छोटा-सा डिवाइस कोई नॉर्मल ईयरपीस नहीं, बल्कि एक मिनी स्टेडियम रेडियो रिसीवर है. इसकी मदद से स्टेडियम में बैठे लोग मैच देखते हुए लाइव बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री भी सुन सकते हैं. यहां BBC Test Match Special और दूसरे बड़े कमेंट्री चैनल मैच की लाइव कमेंट्री सुनाते हैं. स्टेडियम में बैठे लोग इस छोटे से रेडियो डिवाइस को कान में लगाकर हर गेंद की कमेंट्री आसानी से सुन सकते हैं, जबकि सामने मैदान में मैच भी देखते रहते हैं.

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि फैंस को सिर्फ बड़ी स्क्रीन या स्टेडियम में होने वाली अनाउंसमेंट पर डिपेंड नहीं रहना पड़ता. वे मैच का रोमांच अपनी आंखों से देखने के साथ-साथ एक्सपर्ट्स की कमेंट्री, खिलाड़ियों से जुड़ी दिलचस्प जानकारी, रिप्ले में क्या हुआ इसकी जानकारी और हर गेंद की लाइव अपडेट भी सुन सकते हैं.

कैसे काम करता है ये ईयरपीस?

स्टेडियम में मिलने वाला यह खास रेडियो रिसीवर एक लोकल फ्रीक्वेंसी पर काम करता है, जो सिर्फ स्टेडियम और उसके आसपास ही उपलब्ध होती है. मैच शुरू होने से पहले फैंस इसे स्टेडियम से खरीद या किराए पर ले सकते हैं. इसके बाद बस रिसीवर को तय फ्रीक्वेंसी पर ट्यून करना होता है और ईयरपीस के जरिए बिना किसी रुकावट के लाइव कमेंट्री सुनाई देने लगती है.

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कमेंट्री और मैदान पर चल रहे एक्शन के बीच बहुत ही कम देरी होती है. इससे हर गेंद और हर पल का रोमांच लगभग उसी समय फील होता है. हालांकि, यह सुविधा सिर्फ स्टेडियम के आसपास तक ही सीमित रहती है. जैसे ही आप स्टेडियम से बाहर निकलते हैं, इसका सिग्नल मिलना बंद हो जाता है.

ये भी पढ़ें: Sony LinkBuds Clip भारत में लॉन्च, 37 घंटे की बैटरी और Open-Ear डिजाइन है इसकी खासियत