sports
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने दर्ज की लगातार पांचवीं जीत, लीग चरण के अंतिम मैच में साउथ कोरिया को 8-0 से रौंदा
INT News2 November 2026 at 11:54 pm

जालंधर, 2 नवंबर। हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी पंजाब 2026 में सोमवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने साउथ कोरिया के खिलाफ लीग चरण के अपने अंतिम मैच में 8-0 से जीत हासिल की। लगातार पांचवीं जीत दर्ज करते हुए मेजबान टीम लीग चरण में अजेय रही।