Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

यूपी चुनाव 2027 : कुशीनगर की सात सीटों पर 2022 में चला था भाजपा गठबंधन का जादू, सपा को मिली थी करारी हार

INT News2 November 2026 at 11:53 pm

नई दिल्ली, 2 नवंबर। पूर्वांचल के राजनीतिक रूप से अहम जिले कुशीनगर में 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन ने एकतरफा प्रदर्शन किया था। जिले की सात विधानसभा सीटों में से छह पर भाजपा और एक सीट पर उसकी सहयोगी निषाद पार्टी ने जीत दर्ज कर विपक्ष का लगभग सफाया कर दिया था। जिले की खड्डा, पडरौना, तमकुहीराज, फाजिलनगर, कुशीनगर, हाटा और रामकोला विधानसभा सीटों पर भाजपा गठबंधन का वर्चस्व साफ दिखाई दिया था।