national · महाराष्ट्र
मतदाता सूची में गड़बड़ी पर स्पष्ट हो चुकी है स्थिति, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे: रामदास अठावले
INT News3 October 2026 at 11:14 pm

नवी मुंबई, 3 सितंबर। केंद्रीय राज्यमंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके के आंदोलन और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि हर बार किसी अधिकारी के इस्तीफे की मांग करना उचित नहीं है। इस दौरान अठावले ने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के पक्ष में नहीं है।