Saturday, 10 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

मेट्रो बंद किए जाने पर CJP का PM मोदी पर तंज: कहा- "महामानव ने रेलवे बंद कर दिया... हम फिर भी आएंगे"

INT News9 October 2026 at 06:41 pm

दिल्ली के जंतर-मंतर में 10 अक्टूबर को होने वाले प्रदर्शन से पहले सरकार ने 57 मेट्रो बंद करने और कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है.

अभिजीत कहते हैं कि विश्वगुरू हमारे 56 इंच के महामानव जी ने रेलवे बंद कर दिए क्योंकि कल हम प्रोटेस्ट करने जा रहे हैं.

प्रवक्ता सौरभ दास चुटकी लेते हुए कहते हैं कि मोदी जी ने जो माहौल बनाया है- टू गुड.

वहीं आशुतोष रांका पीएम मोदी से पूछते हुए कहते हैं कि मोदी जी तबियत तो ठीक है न आपकी? दिक्कतें नहीं हो रही न ज्यादा?

View on Instagram

अभिजीत और टीम यहीं नहीं रुकते. वे कहते हैं कि इंदिरा गांधी के शासनकाल में जब इमरजेंसी लगा दी गई थी. उस वक्त भी ट्रेनों का परिचालन बंद नहीं किया गया था. उन्होंने कहा कि यह नैरेटिव फैलाया जा रहा है कि लोग 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट में ज्यादा संख्या में नहीं आने वाले. वहीं सरकार द्वारा मेट्रो बड़ी संख्या में कैंसल हो जाना एक तरह से दिल्ली बंद का ऐलान जैसा समझा जा रहा है.

दिल्ली पुलिस से नहीं मिली इजाजत

इसके अलावे दिल्ली पुलिस की ओर से भी प्रदर्शन को लेकर इजाजत नहीं दी गई है. इन सब पाबंदियों के बावजूद सीजेपी का कहना है कि वे आएंगे और देश भर से भारी संख्या में लोग 10 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने वाले हैं.

ये भी पढ़ें: 10 अक्टूबर को दिल्ली में क्या खुला और क्या बंद? मेट्रो, ट्रेन से लेकर स्कूल तक; घर से निकलने से पहले पढ़ लें पूरी लिस्ट