national · दिल्ली
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन से पहले सियासी घमासान, ध्रुव राठी का वीडियो वायरल; PM मोदी पर साधा निशाना

CJP Protest Delhi: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन पर लगी पाबंदियां राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गई हैं. इसी बीच ध्रुव राठी के नाम से सामने आए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार पर निशाना साधते हुए समर्थकों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है.
‘कल जरूर आना’, ध्रुव राठी ने समर्थकों से की अपील
वीडियो में ध्रुव राठी कहते सुनाई देते हैं कि एक तरफ बीजेपी आईटी सेल दावा कर रही है कि प्रदर्शन में कोई नहीं आएगा, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं. अंत में उन्होंने समर्थकों से अपील की कि वे 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर जरूर पहुंचें.
View on Instagram
57 मेट्रो स्टेशन बंद, ट्रेनों पर भी असर
CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 9 अक्टूबर की रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार बंद करने की घोषणा की है. यह प्रतिबंध 10 अक्टूबर को भी अगले आदेश तक जारी रहने की बात कही गई है.
रेलवे ने भी नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन स्टेशनों पर 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच पहुंचने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया है. रेलवे ने इसके पीछे भारी यातायात और संभावित जाम का हवाला दिया है.
ये भी पढ़ें: Delhi Police Media Advisory: प्रदर्शन स्थलों पर पत्रकारों को लेकर दिल्ली पुलिस सख्त, जानिए क्या है पूरा मामला
दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति देने से किया इनकार
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. पुलिस के मुताबिक, आवेदन निर्धारित समय से काफी देर से दिया गया था और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लागू हैं. इसके बावजूद CJP के नेताओं ने प्रदर्शन में शामिल होने की अपील दोहराई है. अब सबकी नजर 10 अक्टूबर को होने वाले घटनाक्रम और प्रशासन की कार्रवाई पर है.
ये भी पढ़ें: 14 बार लिखी चिट्ठी, फिर भी कार्रवाई नहीं! CEC ज्ञानेश कुमार पर बरसे खरगे, अब राष्ट्रपति से करेंगे शिकायत