Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

राहुल गांधी आईडेंटिटी क्राइसिस के शिकार, तय करें नेता हैं या कॉमेडियन: तुहिन सिन्हा

INT News20 September 2026 at 07:26 pm

नई दिल्‍ली, 20 सितंबर। भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता तुहिन ए. सिन्हा ने राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी की नकल पर तीखी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्‍होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह आईडेंटिटी क्राइसिस से जूझ रहे हैं। उन्‍हें तय करना होगा कि वह एलओपी (लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष) हैं, राजनेता हैं या स्‍टैंडअप कॉमेडियन हैं।