Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

पहली बार हिंदी सिनेमा में दिखा छठ महापर्व... सिद्धार्थ-तमन्ना की 'VVAAN' पर फिदा हुईं आम्रपाली, बोलीं- UP-बिहार में बहुत चला है

INT News20 September 2026 at 10:59 pm

Bigg Boss 20 के वीकेंड का वार में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अपनी नई फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का प्रमोशन करने पहुंचे. दोनों ने घरवालों से ढेर सारी बातचीत की और मजेदार टास्क भी करवाए. इस पूरी मस्ती के बाद जब दोनों स्टेज से विदा लेने लगे, तभी भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने सीधे तमन्ना से फिल्म के चर्चित छठ सीक्वेंस को लेकर अपने दिल की बात कह दी.

'यूपी-बिहार में छाया आपका सीन'

आम्रपाली ने तमन्ना की तारीफ करते हुए कहा,

"फिल्म 'वन' के बारे में मुझे एक बात कहनी थी. तमन्ना जी, आपने जो वो छठ पूजा वाला सीक्वेंस किया है, वो छोटी सी क्लिप हमारे यूपी-बिहार में इतनी ज्यादा चली है कि हर कोई उसकी चर्चा कर रहा है. हम सब उस सीन को बड़े पर्दे पर देखने का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं."

ये भी पढ़ें:  VVAAN Chhath Song: छठ सिर्फ त्योहार नहीं, गहरा अहसास है... तमन्ना भाटिया ने 'वन' के छठ गीत पर सुनाया पंडित जी और वॉचमैन का मजेदार किस्सा

आम्रपाली- 'घर आ जाती हूं, मन नहीं लग रहा'

आम्रपाली की यह बात सुनते ही सलमान खान ने तुरंत उनके मजे ले लिए. सलमान हंसते हुए बोले कि अगर इतनी ही जल्दी है, तो तुम भी जल्दी घर से बाहर आ जाओगी फिल्म देखने. इस पर आम्रपाली ने भी एकदम देसी अंदाज में तपाक से कह दिया,

"आ जाती हूं सर, सच में यहां मेरा बिल्कुल मन नहीं लग रहा है."

आम्रपाली की यह बात सुनकर सलमान, सिद्धार्थ और बाकी सब जोर-जोर से हंसने लगे.

'पहली बार हिंदी फिल्म में दिखा इतना बड़ा छठ सीन'

इसके बाद कनिका ने कहा कि ऐसा सच में है कि पहली बार किसी हिंदी फिल्म में छठ पूजा को इतने बड़े तरीके से दिखाया गया है. इस पर तमन्ना ने मुस्कुराते हुए कहा कि हां, हम बहुत लकी हैं कि हमें यह सीन करने का मौका मिला. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बताया,

"जी बिल्कुल, हमारे राइटर्स ने पहली बार छठ पूजा को इस तरह बड़े पर्दे पर उतारा है. छठ पूजा हमारी फिल्म 'VVAN' का बहुत बड़ा बैकड्रॉप है. हमारी पूरी कहानी 'देवानंचल' में बेस्ड है, जहां छठ पूजा बहुत प्यार और धूमधाम से मनाई जाती है. हम भी अपनी ऑडियंस को यह सब दिखाने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं."

ये भी पढ़ें:  VVAAN Chhath Song: अर्घ्य देते वक्त मेरी आंखें भर आई थीं... 'वन' के छठ गीत पर भावुक हुईं तमन्ना भाटिया, बोलीं- आस्था अब समझ आई

कब आ रही है फिल्म 'वन'?

सिद्धार्थ और तमन्ना की यह फिल्म 'वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' एक लोक-कथा और जंगल के रहस्यों पर आधारित थ्रिलर है. फिल्म का निर्देशन 'पंचायत' फेम दीपक मिश्रा कर रहे हैं, जबकि एकता कपूर और TVF मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.