Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

West Champaran News: चितवन का चर्चित रोनाल्डो हाथी नहीं रहा, 33 बच्चों के पिता की करंट लगने से मौत

INT News20 September 2026 at 11:07 pm

West Champaran News: वाल्मीकिनगर. नेपाल के चितवन राष्ट्रीय निकुंज का चर्चित और बलशाली जंगली हाथी रोनाल्डो अब नहीं रहा. शनिवार की शाम बीस हजारी ताल के समीप सड़क किनारे उसका शव मिला. प्रारंभिक जांच में बिजली के करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत की बात सामने आयी है. रोनाल्डो की मौत की खबर से चितवन निकुंज प्रशासन और वन्यजीव प्रेमियों में शोक का माहौल है.

स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे हाथी को मृत पड़ा देखा. इसके बाद करीब 700 मीटर दूर स्थित नेपाली सेना के सुरक्षा पोस्ट को इसकी सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही चितवन निकुंज के सुरक्षाकर्मी, चिकित्सक और नेपाली सेना के जवान मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान मृत हाथी की पहचान रोनाल्डो के रूप में हुई.

सड़क किनारे मिला रोनाल्डो का शव

चितवन राष्ट्रीय निकुंज के बीस हजारी ताल क्षेत्र में शनिवार की शाम स्थानीय लोगों की नजर हाथी के शव पर पड़ी. इसके बाद घटना की सूचना नेपाली सेना के सुरक्षा पोस्ट को दी गयी.

निकुंज प्रशासन की टीम और नेपाली सेना के जवानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. चिकित्सकों ने भी हाथी की जांच की, जिसके बाद उसकी पहचान करीब 53 वर्षीय रोनाल्डो के रूप में की गयी.

बिजली के तार की चपेट में आने से मौत

चितवन राष्ट्रीय निकुंज के सूचना अधिकारी अविनाश थापा मगर के अनुसार, वरांडाभार पोस्ट के पास नेपाली सेना की ओर से करीब 17 फीट की ऊंचाई पर बिजली का तार लगाया गया था.

जांच के अनुसार रोनाल्डो इसी बिजली के तार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद निकुंज प्रशासन और नेपाली सेना की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जांच की.

33 बच्चों का पिता था रोनाल्डो

रोनाल्डो चितवन निकुंज के हाथी प्रजनन कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था. सौराहा हाथीशाला में उसके 33 बच्चे बताए गए हैं. इसके अलावा छह हथिनियों के गर्भवती होने की जानकारी भी सामने आयी है.

करीब 53 वर्षीय रोनाल्डो पिछले कई वर्षों से सौराहा और खोरसोर क्षेत्र में देखा जाता था. अपनी कद-काठी और सक्रियता के कारण वह स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी काफी चर्चित था.

प्रजनन कार्यक्रम में थी महत्वपूर्ण भूमिका

चितवन राष्ट्रीय निकुंज में हाथियों के प्रजनन कार्यक्रम में रोनाल्डो की महत्वपूर्ण भूमिका बतायी जाती है. उसके निधन से निकुंज के हाथी प्रजनन कार्यक्रम में भी इसका असर पड़ने की चर्चा है.

रोनाल्डो लंबे समय से सौराहा और खोरसोर क्षेत्र में सक्रिय था. इस वजह से उसकी पहचान चितवन क्षेत्र के चर्चित जंगली हाथियों में होती थी.

पोस्टमार्टम के बाद निकाले गये दोनों दांत

घटना के बाद चितवन निकुंज के चिकित्सकों की टीम ने रोनाल्डो के शव का पोस्टमार्टम किया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के दौरान उसके दोनों दांत निकाल लिये गये.

इसके बाद नेपाली सेना के आर्मी पोस्ट के पास गड्ढा खोदकर रोनाल्डो के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. चर्चित हाथी की मौत की खबर सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों के बीच भी शोक का माहौल है.

.रोनाल्डो की मौत से चितवन निकुंज में शोक का माहौल

.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे निकुंज के सुरक्षाकर्मी और चिकित्सकों की टीम

.बिजली के तार की चपेट में आने से हुई चर्चित हाथी की मौत

33 बच्चों का पिता था रोनाल्डो, प्रजनन कार्यक्रम में निभाता था अहम भूमिका

.चितवन निकुंज के चर्चित और बलशाली हाथियों में शामिल था रोनाल्डो

ये भी पढ़ें: जिस BHU से पढ़ाई की, अब उसी में बनीं सहायक प्रोफेसर, फतेहपुर की बेटी डॉ. श्वेता पांडेय ने रचा इतिहास