entertainment
Bigg Boss 20: 'तेरे बाप की नौकर हूं?' Bigg Boss में काजी तौकीर पर भड़कीं रिती तिवारी, घर में मचा बवाल

Bigg Boss 20: बिग बॉस के घर में एक बार फिर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. इस बार रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच तीखी बहस हो गई. सलमान खान ने जब घरवालों को बताया कि काजी अपनी सेहत को लेकर एक्टिंग कर रहे थे, तो कई कंटेस्टेंट उनके खिलाफ बोलते नजर आए. इसी दौरान रिती तिवारी का गुस्सा भी सातवें आसमान पर पहुंच गया. देखते ही देखते दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि घर के बाकी सदस्यों को बीच में आकर उन्हें समझाना पड़ा.
काजी की सेहत पर सलमान खान ने बताई सच्चाई
बिग बॉस के इस एपिसोड में सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को काजी तौकीर की सेहत को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि काजी अपनी तबीयत को लेकर एक्टिंग कर रहे थे.
BB Episode Logs - Salman Calls Out Qazis Cheap Strategy
Salman brutally called out Qazis cheap game strategyand it was much needed. #QaziTouqeer #BiggBoss20 pic.twitter.com/dBv5YdZRBx
— (@VandalSovereign) September 20, 2026
">
यह बात सुनने के बाद घर के कई सदस्य काजी पर नाराजगी जाहिर करते नजर आए. कंटेस्टेंट्स ने उन्हें बुरा-भला कहना शुरू कर दिया. इसी बीच रीति तिवारी और काजी के बीच भी बहस शुरू हो गई.
रीति तिवारी ने काजी से कहा- ‘मेरी तरफ मत देखो’
बहस के दौरान रीति तिवारी ने काजी से गुस्से में कहा, 'I don’t want you to look at me.' यानी वह नहीं चाहती थीं कि काजी उनकी तरफ देखें. इस पर काजी ने उनसे कहा कि वह उन्हें गाली न दें. इसके बाद रीति ने दोबारा कहा, 'Look away.'
Rihiti is honestly an embarrassment to Tiwari! Qazi effortlessly triggered her insecurity!Pappa ki pari ko next WKW pe bulana padega! #BiggBoss20 #QaziTouqeer #BB20 pic.twitter.com/pjTwyHbUCF
— Molly (@molls_ladyboss) September 20, 2026
">
काजी ने भी जवाब देते हुए कहा, 'You look at yourself, okay.' इसके बाद रीति ने उन्हें अपने साथ रहने और उनसे बात नहीं करने के लिए कहा. दोनों के बीच लगातार तीखी नोकझोंक होती रही.
‘कौन है तू, तेरे बाप की नौकर हूं?’
बात उस वक्त और बिगड़ गई, जब काजी ने रीति से कहा कि वह उनका म्यूट बटन दबा रहे हैं. यह सुनते ही रीति तिवारी बुरी तरह भड़क गईं. उन्होंने चिल्लाते हुए कहा, 'Mute button क्या दबाएगा रे.' इसके बाद उन्होंने काजी को गुस्से में लताड़ते हुए कहा,
'कौन है तू, बात किससे कर रहा है? तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं. तेरे बाप की नौकर हूं? तू कौन है साले.'
रीति के इस गुस्से को देखकर घर के बाकी कंटेस्टेंट्स उन्हें शांत कराने की कोशिश करते नजर आए. हालांकि, उस वक्त दोनों के बीच बहस थमती नहीं दिखी.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: "मैरी कॉम बॉक्सर हैं..." सलमान ने बिग बॉस में सिखाया माही विज को बॉक्सिंग और किकबॉक्सिंग का अंतर
काजी ने कहा- ‘गालियां मत दो मोहतरमा’
रीति के गुस्से पर काजी तौकीर ने भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'गालियां मत दो मोहतरमा, डोंट एब्यूज. डोंट एब्यूज माय फादर. क्या मैं आपके पिता के बारे में बात कर रहा हूं?' इस पर रीति ने उन्हें अपनी तरफ न देखने की हिदायत दी और कहा कि उनकी आंखें उनकी तरफ नहीं होनी चाहिए.
काजी ने इसके बाद सवाल किया,
'Are you gonna kill me or something? Who are you?' यानी क्या वह उन्हें मारने वाली हैं, आखिर वह हैं कौन?
इस पर रिती ने कहा कि वह उनकी तरह गंदी नहीं हैं और न ही इस तरह की हरकतें करती हैं. दोनों के बीच हुई इस तीखी बहस ने बिग बॉस के घर का माहौल गरमा दिया. अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड में इस झगड़े को लेकर सलमान खान क्या प्रतिक्रिया देते हैं और घर के बाकी सदस्य किस तरह इस मामले पर अपनी बात रखते हैं.
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: 'नो रहस्य, ओनली तपस्या’, सलमान खान ने शादी-बच्चों पर तोड़ी चुप्पी, सिद्धार्थ मल्होत्रा के सवाल पर दिया मजेदार जवाब