Wednesday, 9 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रतिया में जानलेवा हमले के 2 आरोपी गिरफ्तार:रास्ता रोककर धारदार हथियार से किए वार, एक साथी पहल पकड़ा जा चुका

INT News9 September 2026 at 01:51 pm

फतेहाबाद जिले के रतिया सदर थाना पुलिस ने गांव ब्राह्मणवाला में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ब्राह्मणवाला निवासी बादल सिंह और अवतार सिंह के रूप में हुई है। थाना सदर रतिया के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर शीशपाल सिंह ने बताया कि गांव ब्राह्मणवाला निवासी दीपक सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें बताया गया कि 15 जुलाई की शाम वह गुरप्रीत सिंह और रोहित के साथ बस अड्डा ब्राह्मणवाला की ओर जा रहा था। रास्ता रोककर 3 लोगों पर किया हमला इसी दौरान बाइक पर आए 3 युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। रंजिश के चलते उन्होंने गंडासे और लोहे की पाइप से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दीपक, गुरप्रीत और रोहित को चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आने लगे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। एक आरोपी को पहले पकड़ा घायलों को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल रतिया ले जाया गया, जहां से उन्हें आगे के इलाज के लिए अग्रोहा रेफर कर दिया गया। इस मामले में थाना सदर रतिया में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को पुलिस पहले ही पकड़ चुकी है। मामले की जांच कर रही पुलिस जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने अब बादल सिंह और अवतार सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।