national · झारखंड
एसआईआर की निगरानी करता है चुनाव आयोग, हेमंत सरकार पर भाजपा का आरोप बेबुनियाद : मनोज पांडेय
INT News9 September 2026 at 01:55 pm

रांची, 9 सितंबर। झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की ओर से हेमंत सोरेन सरकार पर एसआईआर के जरिए बांग्लादेशियों के नाम वोटर लिस्ट में जुड़वाने के आरोप पर जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर की निगरानी चुनाव आयोग करता है और इसमें केंद्र सरकार की भी भूमिका है। ऐसे में राज्य सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराना समझ से परे है।