national
एनसी विधायक की कश्मीरी निवासियों के खिलाफ टिप्पणी की भाजपा और पीडीपी दोनों ने की आलोचना
INT News9 September 2026 at 02:09 pm

श्रीनगर, 9 सितंबर। सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक और पार्टी प्रवक्ता तनवीर सादिक की आपत्तिजनक टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कड़ी आलोचना की है। इस बयान को जम्मू और कश्मीर के सभी लोगों के लिए अपमानजनक माना जा रहा है।