sports
चेस: 8-21 अगस्त के बीच 'केर्न्स कप' का आयोजन, हम्पी-दिव्या समेत ये टॉप खिलाड़ी हिस्सा लेंगी
INT News9 July 2026 at 11:08 pm

सेंट लुइस (यूएसए), 9 जुलाई। 'केर्न्स कप चेस चैंपियनशिप 2026' में पूर्व वर्ल्ड रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी, पूर्व महिला जूनियर वर्ल्ड चैंपियन दिव्या देशमुख और फिडे विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 की चैलेंजर वैशाली रमेशबाबू जैसी दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 21 अगस्त के बीच सेंट लुइस चेस क्लब (एसटीएलसीसी) में होगी।