national
अवैध कोयला खनन पर सीआईएसएफ की कार्रवाई, 428 मीट्रिक टन से अधिक कोयला बरामद
INT News9 July 2026 at 11:15 pm

नई दिल्ली, 9 जुलाई। केंद्र सरकार की ‘जीरो कोल लीकेज’ पहल को मजबूत करते हुए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने अवैध कोयला खनन, चोरी, बिना अनुमति भंडारण और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। यह अभियान झारखंड और पश्चिम बंगाल के कोयला क्षेत्रों में एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत चलाया जा रहा है।