national · बिहार
बीएयू में '4 मिनट रिसर्च फाइंडिंग्स प्रतियोगिता 2026, शोध प्रस्तुत कर रहे युवा शोधार्थी
INT News9 July 2026 at 11:21 pm

भागलपुर, 9 जुलाई। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से 9 और 10 जुलाई को दो दिवसीय ‘4 मिनट रिसर्च फाइंडिंग्स प्रतियोगिता 2026' का आयोजन हो रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्नातकोत्तर और पीएचडी के विद्यार्थियों को अपने शोध कार्य और निष्कर्षों को मात्र चार मिनट में सरल, संक्षिप्त और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर देना है।