समाचार · झारखंड
Jharkhand Weather Update: 12 जुलाई से बदलेगा मौसम, रांची समेत कई जिलों में बारिश के आसार

संजीव सिंह
Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में फिर से निम्न दबाव वाला क्षेत्र बनने की संभावना है. इससे रांची समेत झारखंड के कई जिलों में 12 जुलाई से मौसम में बदलाव संभव है. कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं, 13 जुलाई को देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान रांची सहित अन्य जिलों में आकाश में बादल छाये रहेंगे. इधर, झारखंड में एक जून से नौ जुलाई तक सामान्य से 37 प्रतिशत बारिश कम हुई है. जबकि, रांची में सामान्य से 11 प्रतिशत बारिश कम हुई है. गुरुवार को रांची में कई जगहों पर छिटपुट बारिश हुई है. सबसे अधिक सिमडेगा में छह मिमी बारिश हुई है.
रांची का पारा 2.8 डिग्री सेल्सियस गिरा
बारिश होने व आकाश में बादल छाये रहने से रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 2.8 डिग्री सेल्सियस गिर गया है. गुरुवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री, बोकारो का 33.5 डिग्री व जमशेदपुर का 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें...
बरही में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, देशी रिवॉल्वर और कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
झारखंड में अब 'कचरे' से चमकेगी किस्मत! सरकार और यूनिसेफ की पहल, जानें क्या है 'वेस्ट टू वेल्थ' प्लान