sports
IND vs ENG 4th T20I: श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी, भारत ने इंग्लैंड को दिया 159 रन का टारगेट

IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए. इंग्लैंड को टी20 सीरीज जीतने के लिए अब 159 रन बनाने होंगे.
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. लेकिन इस मैच में भी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वैभव सूर्यवंशी 15 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद ईशान किशन 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद अभिषेक शर्मा भी 16 रन बनाकर आउट हो गए. 48 के स्कोर पर भारत ने 3 विकेट गंवा दिया. उसके बाद श्रेयस अय्यर को शिवम दुबे का साथ मिला. दोनों ने चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की. हालांकि, शिवम दुबे 22 रन बनाकर आउट हो गए.
श्रेयस अय्यर की नाबाद अर्धशतकीय पारी
एक छोर पर श्रेयस अय्यर टिके रहे और लगातार रन की गति को बढ़ाते रहे. इस दौरान अय्यर ने अपना अर्धशतक पूरा किया. अय्यर ने 49 गेंद पर नाबाद 80 रन की पारी खेली. वहीं अय्यर के अलावा तिलक वर्मा ने 11, वाशिंगटन सुंदर ने 5 और अक्षर पटेल ने 1 रन बनाए. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने आज के मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की. जोफ्रा आर्चर ने 2, जोश टंग ने 2, विल जैक्स ने 1 और आदिल रशीद ने 1 विकेट चटकाए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
टॉस जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?
इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम शुरुआत से ही निडर क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रही है, लेकिन मैच की परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना भी उतना ही जरूरी है. टॉस के दौरान अय्यर ने कहा, " हम पहले दो मैचों से ही निडरता के साथ खेलने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन हर दिन एक नई शुरुआत होती है. आपको हालात को समझना होता है, मैच किस दिशा में जा रहा है, उसे पढ़ना होता है और पिच के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है. " भारतीय कप्तान ने ब्रिस्टल की पिच को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही है. इस लिए वो पहले बल्लेबाजी करेंगे.
ये भी पढ़ें: 'मुझे वैभव सूर्यवंशी की नहीं...', इंग्लैंड के दिग्गज ने बताई भारतीय टीम की असली चुनौती