entertainment
Bigg Boss 20: लव और स्काउट की नजदीकियों पर घर में फिर बवाल, काजी के गाने पर भड़कीं कनिका

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में लव (Love) और स्काउट (Scout) की कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है. दोनों के साथ रहने और एक-दूसरे की मदद करने पर घर के बाकी सदस्य सवाल उठा रहे हैं. इस बीच काजी और अरिश्फा ने गाने के जरिए लव पर तंज कसा, जिससे घर में बहस शुरू हो गई. कनिका मान भी काजी पर बरस पड़ीं.
काजी के गाने पर भड़कीं लव
आपको बता दें कि काजी और अरिश्फा ने मिलकर ऐसा गाना गाया, जिसे लव पर निशाना माना गया. इससे लव नाराज हो गईं. कनिका ने भी काजी को घेरते हुए कहा कि उन्हें गलत नहीं कहा जा सकता, क्योंकि वह जो भी करते हैं, लोगों को उनकी तारीफ ही करनी पड़ती है. इस पर काजी ने जवाब दिया कि वह कनिका की वजह से फेमस होना चाहते हैं.
ऐसे में लव ने भी मजाकिया अंदाज में कहा कि वह काजी की जिंदगी में भी लव डे जरूर लाएंगी. वहीं काजी ने तंज कसते हुए कहा कि जिस स्कूल में ये लोग पढ़ते हैं, वहां वह चपरासी रह चुके हैं, प्रिंसिपल नहीं.
आम्रपाली ने स्काउट को लगाई फटकार
इस पूरे मामले में आम्रपाली दुबे ने भी अपनी बात रखी. उन्होंने लव से कहा कि अगर उन्हें गाना बुरा लगा था तो उसी समय बोलना चाहिए था. इसके बाद उन्होंने स्काउट से पूछा कि क्या उनके सामने यह गाना बनाया गया था. स्काउट ने बताया कि गाना उनके सामने धीमी आवाज में गाया जा रहा था.
View on Instagram
स्काउट का कहना था कि 'लव डे' गाना उन्हें गलत नहीं लगा. यंग ने भी उनकी बात का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि अगर किसी को यह गाना गलत लगा तो माफी मांग लेनी चाहिए थी. काजी ने भी माही से नाराजगी जताई कि उन्हें अपनी परेशानी सबके सामने बताने के बजाय अलग से बात करनी चाहिए थी.
सब्जी काटने पर भी शुरू हुई बहस
बाद में स्काउट और लव साथ में सब्जियां काटते नजर आए. लव उन्हें बीन्स काटने का तरीका सिखा रही थीं. इसी दौरान अरिश्फा के एक कमेंट ने फिर विवाद खड़ा कर दिया. स्काउट ने लव को बताया कि अरिश्फा ने उनके साथ बैठकर सब्जियां काटने पर सवाल उठाया था.
यह सुनकर लव ने उदिति से अपनी ड्यूटी बदलने की बात कही. उन्होंने यहां तक कहा कि या तो दोनों के कमरे अलग कर दिए जाएं, ताकि उन्हें एक-दूसरे को देखना भी न पड़े.
View on Instagram
आम्रपाली ने स्काउट से बनाई दूरी
स्काउट के बात करने के तरीके से आम्रपाली दुबे नाराज हो गईं. उन्होंने साफ कहा कि वह उन्हें इस तरह बात करने का हक नहीं देना चाहतीं और अब घर में उनसे बात नहीं करेंगी. वहीं उन्होंने दोनों के बीच चल रही खींचतान पर तंज कसते हुए कहा कि जिसकी मौत सांप के काटने से लिखी है, उसे सांप ही काटेगा.
फिर गाने लगे काजी
उदिति ने लव से कहा कि स्काउट जब उन पर गुस्सा भी करते हैं तो प्यार से ही करते हैं, जो उन्हें बचकाना लगता है. दूसरी ओर, स्काउट ने साफ किया कि काजी की बातों का मकसद किसी को नीचा दिखाना नहीं था, वह सिर्फ मजाक कर रहे थे.
इसके बाद काजी और उदिति 'तुझे देखा तो ये जाना सनम' गाने पर परफॉर्म करते दिखे. काजी ने एक बार फिर लव को लेकर गाना गाया, लेकिन इस बार उन्होंने 'लव' की जगह 'प्यार' शब्द का इस्तेमाल किया. इसी बीच घर में नॉमिनेशन टास्क भी शुरू हो गया.
ये भी पढ़ें: अपनी माँ रवीना टंडन की तरह बेहद हसीन दिखती हैं राशा, समंदर किनारे सनसेट के बीच लूटी महफिल, देखें फोटो