Sunday, 27 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · बिहार

Bihar STET 2026: डमी एडमिट कार्ड जारी, फॉर्म में कोई गलती है तो 30 सितंबर तक ऐसे करें करेक्शन

INT News27 September 2026 at 09:44 pm

Bihar STET Dummy Admit Card 2026: बिहार में शिक्षक बनने की राह देख रहे अभ्यर्थियों के लिए अहम जानकारी सामने आई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 का डमी एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल stetregistration.cbrt.co.in पर जारी कर दिया है. जिन अभ्यर्थियों ने 22 सितंबर तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर लिया था, वे अब अपना डमी एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

30 सितंबर तक कर लें ये काम

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि डमी एडमिट कार्ड जारी करने का मुख्य उद्देश्य आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों की पहचान करना है. STET डमी एडमिट कार्ड मिलने के बाद उम्मीदवार अपनी जानकारी ध्यान से चेक करें. खास तौर पर नाम, फोटो, व्यक्तिगत जानकारी, विषय और कैटेगरी जैसी डिटेल देख लें. अगर इनमें कोई गलती है तो उसमें ऑनलाइन सुधार की सुविधा दी गई है, इसे 30 सितंबर तक ठीक कर लें.

आरक्षित कैटेगरी में बदलाव करने वाले उम्मीदवारों को खास ध्यान रखना होगा. अगर कैटेगरी बदलने पर अतिरिक्त परीक्षा फीस बनता है, तो उसे भी 30 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करना होगा. इसके बाद सुधार का मौका नहीं मिलेगा.

Bihar STET 2026 को लेकर Bihar Board का एक्स पोस्ट

ये भी पढ़ें: बिहार में टूरिंग वेटरनरी ऑफिसर के 787 पदों पर भर्ती, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

Bihar STET Dummy Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbrt.co.in पर  जाएं.

होमपेज पर दिए गए "Bihar STET Dummy Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें.

अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें.

स्क्रीन पर आपका डमी एडमिट कार्ड खुल जाएगा.

इसमें नाम, फोटो, सिग्नेचर, विषय और अन्य सभी डिटेल्स की जांच करें.

यदि कोई गलती है तो 'Edit/Correction' ऑप्शन पर क्लिक कर सुधार करें और सबमिट करें.

भविष्य के संदर्भ के लिए डमी एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लें.

नवंबर में हो सकती है STET परीक्षा

Bihar STET 2026 की परीक्षा नवंबर के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना बताई गई है. हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है . इसलिए उम्मीदवार फिलहाल डमी एडमिट कार्ड में अपनी जानकारी ठीक करने पर ध्यान दें और आगे की परीक्षा तारीख तथा फाइनल एडमिट कार्ड के अपडेट के लिए STET पोर्टल चेक करते रहें.

STET में पेपर 1 कक्षा 9वीं-10वीं और पेपर 2 कक्षा 11वीं-12वीं के शिक्षक पदों के लिए पात्रता से जुड़ा है. परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी और प्रत्येक पेपर में 150 प्रश्न होंगे. गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है.

ये भी पढ़ें: बिहार में अब लड़कों को भी PhD करने पर मिलेंगे हर महीने 10000 रुपये, सरकार बना रही नया प्लान