sports
रॉबिन उथप्पा: आक्रामक बल्लेबाजी से बनाई पहचान, टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल में रहे चैंपियन
INT News10 November 2026 at 11:18 pm

नई दिल्ली, 10 नवंबर। भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बनाई। 11 नवंबर 1985 को कर्नाटक में जन्मे रॉबिन वेणु उथप्पा ने साल 2005 में चैलेंजर ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा। जहीर खान, मुरली कार्तिक और आरपी सिंह जैसे गेंदबाजों के सामने उन्होंने 66 रन बनाए। इसके बाद इंडिया-बी की तरफ से 93 गेंदों में शतक जड़कर अपनी प्रतिभा साबित की।