sports
राइजिंग स्टार्स एशिया कप: इकराम अलीखिल को मिली 'अफगानिस्तान ए' टीम की कमान
INT News2 November 2026 at 11:04 pm

काबुल, 2 नवंबर। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में विकेटकीपर-बल्लेबाज इकराम अलीखिल 'अफगानिस्तान ए' टीम की कमान संभालेंगे। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) की राष्ट्रीय चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसमें तीन रिजर्व खिलाड़ी भी शामिल हैं। यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक दोहा (कतर) में खेला जाएगा।