Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

11 लाख दीपों से जगमगाई काशी, घाटों, कुंडों और देवालयों में जनसहभागिता से हुआ दीपदान

INT News24 November 2026 at 11:28 pm

वाराणसी, 24 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा पर देव दीपावली के अवसर पर काशी के घाटों से लेकर कुंडों, तालाबों और देवालयों तक करीब 11 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए। गंगा के दोनों तटों पर दीपों की अविरल श्रृंखला ने शिव की नगरी को रोशनी से सराबोर कर दिया। योगी सरकार की पहल पर आयोजित इस उत्सव में जनसहभागिता, सनातन परंपरा, राष्ट्रभक्ति और आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का संगम देखने को मिला।