entertainment
Orry ने सारा अली खान और अमृता सिंह को क्यों किया अनफॉलो? नेहा धूपिया के शो में बताई दोस्ती टूटने की वजह

Orry Sara Ali Khan Friendship Fallout: बॉलीवुड (Bollywood) की पार्टियों में अक्सर नजर आने वाले ओरी (Orry) यानी ओरहान अवत्रामणि (Orhan Awatramani) की दोस्ती कभी सारा अली खान (Sara Ali Khan) से काफी गहरी हुआ करती थी. दोनों कॉलेज के समय से एक-दूसरे को जानते थे और करीब 10 साल तक अच्छे दोस्त रहे. लेकिन अब इस दोस्ती में ऐसी दरार आ चुकी है कि ओरी ने सारा के साथ-साथ उनकी मां अमृता सिंह को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. नेहा धूपिया के शो 'डबल डेट' में ओरी ने इसकी वजह बताते हुए कई पुरानी बातें साझा की हैं.
View on Instagram
सारा के मुश्किल वक्त में ओरी ने दिया था साथ
आपको बता दें कि शो में जब नेहा धूपिया ने ओरी से पूछा कि उन्होंने किस मशहूर शख्स को अनफॉलो या ब्लॉक किया है, तो उन्होंने सारा अली खान और उनकी मां अमृता सिंह का नाम लिखा. इसके बाद ओरी ने बताया कि सारा उनकी कॉलेज के दिनों की दोस्त थीं. उन्होंने दावा किया कि सारा के एक बड़े कानूनी विवाद के समय भी वह उनके साथ खड़े रहे थे. उस वक्त कई लोगों ने उन्हें सारा से दूरी बनाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और उनके परिवार का भी साथ दिया.
अमृता सिंह के डांटने से भी थे नाराज
ऐसे में ओरी ने बताया कि सारा की मां अमृता सिंह उन्हें काफी डांटती थीं. इसी वजह से उन्होंने अमृता को भी सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया. हालांकि, उनके मुताबिक दोस्ती टूटने की असली वजह सिर्फ यही नहीं थी. ओरी ने कहा कि जब उनकी जिंदगी में मुश्किल दौर आया और उन्हें सारा के साथ की जरूरत थी, तब सारा ने उनसे संपर्क नहीं किया. उनका दावा है कि सारा ने एक फोन तक नहीं किया.
ये भी पढ़ें: प्रभास की 'फौजी' और जूनियर NTR की 'ड्रैगन' में होगा ये फर्क, एक्शन डायरेक्टर ने खोला राज
आज तक नहीं मिली माफी
ओरी ने कहा कि उस समय जो कुछ हुआ, उससे उन्हें काफी दुख पहुंचा. उनके मुताबिक, इस मामले में उन्हें आज तक माफी भी नहीं मिली है. उन्होंने साफ किया कि जब तक इस बात का हल नहीं निकलता, तब तक वह सारा और उनके परिवार के साथ दोस्ती का दिखावा नहीं करना चाहते. नेहा धूपिया के शो में हुई यह बातचीत अब चर्चा में है. ओरी की बातों के बाद सारा अली खान या अमृता सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं दी गई है.
ये भी पढ़ें: अमित शाह से मिले चिरंजीवी और राम चरण, इन मुद्दों को लेकर जताई चिंता