समाचार · उत्तराखंड
नैनीतालवासियों और पर्यटकों दोनों के लिए खुशखबरी! मरम्मत के एक साल बाद खुली लोअर मालरोड

उत्तराखंड के नैनीताल में पर्यटन कारोबार के लिए राहत भरी खबर है। शहर की महत्वपूर्ण लोअर मालरोड को स्थायी ट्रीटमेंट कार्य पूरा होने के बाद सोमवार देर शाम को को आम जनता के लिए खोल दिया गया।लंबे समय से बंद पड़े इस मार्ग के दोबारा शुरू होने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था को राहत मिलेगी बल्कि पर्यटन कारोबार को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। खासकर होटल, रेस्टोरेंट, टैक्सी, नौकायन और अन्य पर्यटन व्यवसायों से जुड़े कारोबारियों ने इसे शहर के लिए महत्वपूर्ण कदम माना है।एक हिस्से में धंसाव के बाद से बीते साल से थी बंदप्राप्त जानकारी के अनुसार सितंबर 2025 में लोअर मालरोड के एक हिस्से में धंसाव होने के बाद इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई थी। इसके चलते शहर की यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई थी। लोअर मालरोड नैनीताल के प्रमुख संपर्क मार्गों में शामिल है और पर्यटन गतिविधियों के लिहाज से इसकी अहम भूमिका है।मरम्मत करने में खर्च हुए हैं करीब 4.80 करोड़सड़क को सुरक्षित और मजबूत बनाने के लिए करीब 4.80 करोड़ रुपये की लागत से स्थायी ट्रीटमेंट कार्य कराया गया। इसमें माइक्रोपाइलिंग, एसडीआरए तकनीक से उपचार और कंक्रीट स्लैब निर्माण जैसे तकनीकी कार्य शामिल रहे। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सोमवार को मार्ग को जनता के लिए खोल दिया गया।लोअर मालरोड के खुलने से क्या-क्या राहत?मार्ग खुलने से पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि अब पर्यटकों की आवाजाही अधिक सुगम होगी। यातायात व्यवस्था बेहतर होने से पर्यटकों को शहर के भीतर आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसका सकारात्मक असर होटल व्यवसाय, रेस्टोरेंट, टैक्सी संचालन, पर्यटन गतिविधियों और स्थानीय बाजारों पर पड़ सकता है। पर्यटन सीजन के दौरान यह सुविधा कारोबारियों के लिए विशेष रूप से राहतकारी साबित हो सकती है।मंत्री की मौजूदगी में आम जनता के लिए खुला रास्तामार्ग खुलने के अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री मदन कौशिक, विधायक सरिता आर्या, जिला प्रभारी विवेक सक्सेना, जिला महामंत्री रंजन बर्गर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।शहर को मिलेगी नई ऊर्जाइस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया गया। लोअर मालरोड का दोबारा खुलना नैनीताल के लिए केवल एक सड़क के शुरू होने तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को सहारा देने की दिशा में भी अहम कदम है। स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि इससे नैनीताल की रौनक और आर्थिक गतिविधियों को फिर से मजबूती मिलेगी।