national · दिल्ली
लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क पर उतरेगा विपक्ष, ईसीआई की विश्वसनीयता पर सवाल: पुष्पेंद्र सरोज
INT News30 September 2026 at 11:38 pm

नई दिल्ली, 30 सितंबर। इंडिया ब्लॉक की बैठक को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक में लोकतंत्र और चुनाव प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठ रहे हैं और इसी मुद्दे पर विपक्ष आगे सड़क पर लड़ाई लड़ेगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात के लिए समय मांगा गया है, ताकि उन्हें मौजूदा स्थिति से उन्हें अवगत कराया जाए।