Thursday, 1 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

जबलपुर में आज नहीं आएगा पानी:रमनगरा प्लांट से जुड़ी 27 से ज्यादा टंकियां रहेंगी खाली, बिजली मेंटेनेंस से सप्लाई ठप

INT News1 October 2026 at 12:55 am

जबलपुर में गुरुवार शाम को पानी की सप्लाई बंद रहेगी। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मेंटेनेंस के कारण 120 एमएलडी रमनगरा जल शोधन संयंत्र को बिजली नहीं मिलेगी। कार्यपालन यंत्री (जल) कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इससे प्लांट से भरी जाने वाली शहर की उच्चस्तरीय पानी की टंकियों से शाम को जल प्रदाय नहीं होगा। बिजली कटौती से बिडला धर्मशाला, मेडिकल, त्रिपुरी, गुलौआ, राईट टाउन, रामेश्वरम, मनमोहन नगर, लक्ष्मीपुर, कोतवाली, मोतीनाला, आनंद नगर, लेमा गार्डन, सर्वोदय नगर, मदर टैरेसा, बेदी नगर, मिल्क स्कीम, किलकारी गार्डन, न्यू शोभापुर, निर्मलचंद जैन वार्ड और राजीव नगर बाबा की कुटिया जैसी मुख्य टंकियां प्रभावित होंगी। इसके अलावा, अमृत योजना की कोंगवा, करमेता, शिवनगर, अमखेरा, रवीन्द्र नगर, सुहागी, खैरी और देवताल टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में भी पानी नहीं आएगा। नगर निगम ने असुविधा पर खेद जताया है। महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू", जल प्रभारी दामोदर सोनी और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कहा कि प्रभावित इलाकों में टैंकरों से पानी पहुंचाया जाएगा। मेंटेनेंस के बाद सप्लाई बहाल होगी।