Thursday, 1 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

1 अक्टूबर 1952 को जन्मीं बिहार कोकिला शारदा सिन्हा, जिनकी आवाज में बसता था छठ

INT News30 September 2026 at 11:56 pm

नई दिल्ली, 30 सितंबर। जब-जब कार्तिक का महीना आएगा, घाटों पर जब-जब सुपली में ठेकुआ सजेगा, तब-तब एक आवाज हवा में गूंजेगी 'केलवा के पात पर उगेलन सूरजमल झुके झुके'। ये आवाज थी बिहार की बेटी, स्वर कोकिला शारदा सिन्हा की। 1 अक्टूबर 1952 में बिहार के सुपौल जिले के एक छोटे से गांव हुलास में सुखदेव ठाकुर के घर एक बेटी का जन्म हुआ था, जिसने आगे चलकर बिहार की पहचान को सात समंदर पार तक पहुंचा दिया।