national · दिल्ली
भारत में पहली बार वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी का आयोजन, जेपी नड्डा बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा आयुष्मान भारत का लाभ
INT News30 September 2026 at 11:59 pm

नई दिल्ली, 30 सितंबर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने बुधवार को नई दिल्ली में वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (डब्ल्यूसीओजी 2026) को संबोधित किया। भारत में पहली बार आयोजित हो रहे इस चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के डॉक्टर, वैज्ञानिक, शोधकर्ता और स्वास्थ्य विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।