national
तेलंगाना: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर डिजिटलीकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश
INT News21 July 2026 at 09:21 pm

हैदराबाद, 21 जुलाई। तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सी. सुधर्शन रेड्डी ने मंगलवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (डीईओ) को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत गणना प्रपत्रों (एन्यूमरेशन फॉर्म) के डिजिटलीकरण में तेजी लाने और उपलब्ध समय का प्रभावी उपयोग कर निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।