समाचार · हरियाणा
भरे बाजार में युवक की गोली मारकर हत्या:करनाल में बदमाशों ने सिर पर फायर किया; कई आपराधिक मुकदमे दर्ज
हरियाणा के करनाल में बुधवार देर रात बदमाशों ने एक्टिवा सवार युवक को गोली मार दी। गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस की की टीमें मौके पर पुहंच गई है। फिल्हाल घटनास्थल को सील कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार 2 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। हांसी रोड पर भगवडिया गैस एजेंसी के पास सीधे उसके सिर में गोली मारी। घायल युवक की पहचान वीरू के रूप में हुई है। वीरू पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरा मामले की जांच की जा रही है। वीरू की क्राइम हिस्ट्री भी चेक की जा रही है। यहां सिलसिलेवार जानिए, पूरा घटनाक्रम… प्राथमिक जांच में रंजिश मान रही पुलिस पुलिस प्रारंभिक जांच में घटना को रंजिश से जोड़कर देख रही है। वीरू पर भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सदर बाजार चौकी इंचार्ज मनदीप ने बताया कि इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों में इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।