Thursday, 6 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायपुर में तेज रफ्तार कार ने स्कूली छात्रा को रौंदा...VIDEO:कार के नीचे दबी नाबालिग, पैर की हड्‌डी टूटी; कार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

INT News6 August 2026 at 12:32 am

राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक स्कूली छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा के पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एम्स रायपुर रेफर किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घायल छात्रा का नाम महिमा ध्रुव बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक, टिकरापारा निवासी आनंद दुर्गा ने बताया कि उनकी भांजी महिमा ध्रुव अपनी बहन खुशी ध्रुव और हर्ष ध्रुव के साथ स्कूल से ऑटो में घर लौट रही थी। तीनों कटोरा तालाब स्थित स्कूल से कंकाली तालाब पहुंचे और वहां से डीमार्ट गली की ओर पैदल जा रहे थे। शाम करीब 5:55 बजे शीतला मंदिर गली में पुरुषोत्तम अग्रवाल के घर के पास पहुंचते ही कंकाली तालाब की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार क्रमांक CG 04 QH 9231 ने महिमा ध्रुव को जोरदार टक्कर मार दी। कार चालक वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से छात्रा को एंबुलेंस के जरिए श्रीकृष्णा अस्पताल, राजेंद्र नगर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एम्स रायपुर रेफर कर भर्ती कराया गया। पुलिस ने शुरू की तलाश पीड़ित परिवार की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार कार चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।