Thursday, 6 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर

INT News5 August 2026 at 10:34 pm

UP News: के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक उमाशंकर सिंह का बुधवार रात निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही बलिया, पूर्वांचल और प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई. लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे उमाशंकर सिंह का इलाज चल रहा था.

तीन बार लगातार बने विधायक

उमाशंकर सिंह रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक चुने गए थे. अपने क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसंपर्क के कारण उनकी अलग पहचान थी. समर्थकों के बीच वह एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माने जाते थे.

बसपा को बड़ा झटका

उत्तर प्रदेश विधानसभा में उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक थे. उनके निधन के साथ ही पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है. उनके निधन की सूचना के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी और शोक संवेदनाओं का सिलसिला शुरू हो गया.

लंबे समय से चल रहा था इलाज

जानकारी के अनुसार, उमाशंकर सिंह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज जारी था. पिछले कुछ महीनों से उनके स्वास्थ्य को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं. बुधवार रात उनके निधन की आधिकारिक पुष्टि के बाद पूरे जिले में शोक का माहौल बन गया.

समर्थकों में शोक, नेताओं ने जताया दुख

उमाशंकर सिंह के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समर्थकों और सामाजिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त किया है. रसड़ा और बलिया में उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चर्चित विनोद सिंघल हत्याकांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख के इनामी फुरकान का हुआ अंत