national
मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर शोक की लहर, राजकीय सम्मान न मिलने पर सरकार पर उठे सवाल
INT News30 September 2026 at 11:45 pm

धर्मशाला, 30 सितंबर। शाहपुर से पांच बार विधायक और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर है। भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी ने उनके निधन को हिमाचल की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। वहीं, उनके अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान न दिए जाने को लेकर राज्य सरकार पर सवाल खड़े हो गए हैं।