Sunday, 4 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

Exclusive: निक्की प्रधान ने बढ़ाया झारखंड का मान, बहन ने सुनाई संघर्ष की कहानी

INT News3 October 2026 at 11:30 pm

भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 साल बाद एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस ऐतिहासिक जीत का जश्न झारखंड में भी खास अंदाज में मनाया जा रहा है, क्योंकि भारतीय टीम में झारखंड की चार खिलाड़ी शामिल हैं.

इनमें रांची की स्टार हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान भी शामिल हैं. निक्की की ऐतिहासिक जीत के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है. निक्की की बहन शशि प्रधान, जो खुद नेशनल लेवल पर हॉकी खेल चुकी हैं, ने बहन की इस कामयाबी पर खुशी जताई और उनके संघर्ष को याद किया.

शशि प्रधान ने बताया कि निक्की ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबे समय तक कड़ी मेहनत की है. उनके संघर्ष और समर्पण का ही नतीजा है कि आज उन्होंने देश के लिए ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता है. महिला हॉकी टीम की झारखंड की चारों खिलाड़ी जल्द ही रांची लौटेंगी. उनके स्वागत को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता Gold निक्की प्रधान की बहन बोली- दीदी ने कहा था गोल्ड जीतेगी