national · दिल्ली
आसमान में एयरफोर्स की निगरानी होगी और मजबूत, डीआरडीओ ने किए दो बड़े समझौते
INT News22 July 2026 at 09:35 pm

नई दिल्ली, 22 जुलाई। दुश्मन की हर गतिविधि पर नजर रखने और भारतीय वायुसेना की निगरानी क्षमता को नई ऊंचाई देने की पहल की गई है। इसके लिए एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल (एईडब्ल्यू एंड सी एमके-2) कार्यक्रम को नई मजबूती प्रदान की जा रही है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए दो महत्वपूर्ण औद्योगिक साझेदारों के साथ अनुबंध किए हैं।