Thursday, 23 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

केरल: विजयन पर लेख नहीं छपने के विवाद में टीसी राजेश की सफाई, बोले- हर लेख का प्रकाशित होना जरूरी नहीं

INT News22 July 2026 at 10:47 pm

तिरुवनंतपुरम, 22 जुलाई। लेखक और पत्रकार टीसी राजेश सिंधु ने बुधवार को एक लेख को लेकर उठे विवाद पर सफाई दी और कहा कि वह सीपीआई(एम) राज्य सचिवालय सदस्य एम स्वराज की इस बात से पूरी तरह सहमत हैं कि किसी लेख को प्रकाशित करना या न करना पूरी तरह अखबार के संपादकीय बोर्ड का अधिकार है।