Thursday, 23 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · उत्तर प्रदेश

लोकतंत्र का गला घोंटा जा रहा, छात्र-विपक्ष की आवाज दबाने की साजिश: रविदास मेहरोत्रा

INT News22 July 2026 at 10:45 pm

लखनऊ, 22 जुलाई। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ विधायक रविदास मेहरोत्रा ने राम मंदिर की व्यवस्था से लेकर छात्र आंदोलनों, सोनम वांगचुक के अनशन, संसद में विपक्ष की भूमिका, जौहर विश्वविद्यालय समेत कई मुद्दों पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें लोकतांत्रिक विरोध-प्रदर्शनों को दबाने का प्रयास कर रही हैं। विपक्ष और छात्रों की आवाज को कुचलने का काम किया जा रहा है।