Thursday, 23 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

जम्मू-कश्मीर को मिले राज्य का दर्जा, जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर न चले: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

INT News22 July 2026 at 10:44 pm

बरेली, 22 जुलाई। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने, रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के बाद राज्य का दर्जा बहाल किया जाना चाहिए। साथ ही, उन्होंने यूसीसी के मसौदे पर सवाल उठाते हुए इसे संविधान की भावना के विपरीत बताया।