Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर में प्रॉपर्टी कारोबारी की हत्या:भाई बोला- शिवसेना नेता के बेटे ने साथियों के साथ हमला किया

INT News24 November 2026 at 11:04 pm

जालंधर के मखदूमपुरा में मंगलवार की देर शाम को युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर प्रॉपर्टी व फाइनांस कारोबारी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान लक्की ठाकुर निवासी मखदूमपुरा में हुई है। वारदात की घटना सूचना मिलते ही थाना-4 की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लक्की ठाकुर को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसीपी ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि मखदूमपुरा में लक्की ठाकुर पर हमला हुआ है। थाना-4 की पुलिस की टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया। परिवार को हमलावरों की जानकारी है। उनके बयानों पर मामला दर्ज किया जा रहा है। जिन पर परिवार के आरोप हैं, उनको नामजद किया जाएगा। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों के खंगाल कर इनवेस्टिगेशन की जा रही है। वहीं मृतक के भाई मनमोहन ने शिवसेना नेता के बेटे पर साथियों के साथ तेजधार हथियारों से हमला करने का आरोप लगाया है।