Thursday, 9 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

भारत-रूस ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूत किया मोर्चा, नई तकनीक के दुरुपयोग पर भी चिंता

INT News9 July 2026 at 06:48 pm

नई दिल्ली, 9 जुलाई। भारत-रूस आतंकवाद निरोधक संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक आयोजित में सीमा पार आतंकवाद और आतंकियों द्वारा नई तकनीक के दुरुपयोग पर चर्चा हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री दिमित्री ल्यूबिंस्की ने की। दोनों देशों के संबंधित मंत्रालयों और सुरक्षा एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।